Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

दिव्यांग युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 11 फरवरी को बिजनौर में लगेगा : रोजगार मेला

Abid Hussain

Mon, Feb 9, 2026

बिजनौर।जनपद बिजनौर के दिव्यांग युवाओं के लिए रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), नजीर शुगर मिल रेलवे क्रॉसिंग, नगीना रोड, बिजनौर स्थित आईटीआई परिसर में आयोजित होगा।

यह मेला सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा, जिसमें 18 वर्ष से 35 वर्ष आयु वर्ग के सभी पात्र दिव्यांगजन प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले का उद्देश्य दिव्यांग युवाओं को उनके कौशल एवं योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले दिव्यांगजनों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे—

समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र

दिव्यांगता प्रमाण पत्र

आधार कार्ड

निवास प्रमाण पत्र

पासपोर्ट साइज फोटो

बिना आवश्यक दस्तावेजों के अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

■ अधिकारी ने दी जानकारी

इस संबंध में जानकारी देते हुए समाज कल्याण विभाग, समाज कल्याण अधिकारी गोविंद आर्य ने बताया कि यह रोजगार मेला दिव्यांग युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

■■ सरकार की मंशा— आत्मनिर्भर दिव्यांग समाज

यह आयोजन राज्य सरकार की उस मंशा को दर्शाता है, जिसके अंतर्गत दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें