Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

सुचना

टनकपुर में नगर पालिका का अतिक्रमण व पॉलीथीन के खिलाफ अभियान, फुटपाथ : खाली करने के निर्देश

Abid Hussain

Thu, Apr 23, 2026

टनकपुर। नगर पालिका परिषद टनकपुर द्वारा गुरुवार को नगर क्षेत्र में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल के नेतृत्व में की गई, जिसमें पालिका टीम ने मुख्य बाजार और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान टीम ने फुटपाथों पर अस्थायी रूप से अतिक्रमण कर फड़-ठेले लगाने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी फड़ विक्रेता 3 दिन के भीतर फुटपाथ पर चिन्हित लाल पटरी के पीछे ही अपने ठेले लगाएं, ताकि आम जनता और राहगीरों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। टीम ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण जारी रहने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही नगर पालिका टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ भी छापेमारी अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान तीन सब्जी विक्रेताओं को पॉलीथीन में सब्जी बेचते हुए पकड़ा गया। मौके पर ही उन्हें सख्त चेतावनी दी गई और प्रत्येक पर 100 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। अधिकारियों ने सभी व्यापारियों को भविष्य में पॉलीथीन का उपयोग न करने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।

नगर पालिका प्रशासन ने साफ किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर को अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ बनाया जा सके। उन्होंने आम नागरिकों और व्यापारियों से नियमों का पालन करने और नगर को व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

अभियान के दौरान नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक बसन्त राज चन्द, पर्यावरण पर्यवेक्षक राकेश, रामरतन सहित पालिका कर्मी विशाल, प्रमोद और शकुन सक्सेना उपस्थित रहे।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें