पालिका परिषद ठेकेदारों के भुगतान संबंधित मामले में चेतावनी देने के : बाद भी नहीं जागा पालिका प्रशासन, धरने के 144 घंटे शेष, EO ने क्या कहा देखे खबर
टनकपुर/ नगर पालिका परिषद टनकपुर इन दिनों खासी सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि वर्चस्व की बात के चलते आम जनमानस के साथ ही परिषद के ठेकेदार सहित कई कर्मचारी भी बेहद परेशान है। आपको बता दें बीते रोज शनिवार को निर्माण संबंधित कार्यों के भुगतान न होने के चलते परिषद के ठेकेदारों का दर्द छलक उठा। जिसको लेकर नगर पालिका परिषद के ठेकेदार शत्रुघ्न सिंह कोठारी के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी ठेकेदार पालिका कार्यालय आ धमके। सूत्रों ने बताया कि भुगतान संबंधित मामले को लेकर ठेकेदारों की अधिशासी अधिकारी से तीखी झड़प भी हुई है। ठेकेदारों ने बताया कि पालिका उनके द्वारा किए गए कार्यों का पिछले 1 वर्ष से अधिक समय पूर्ण होने के बाद भी भुगतान नहीं कर रही है। उनके द्वारा लगातार इस संबंध में जानकारी मांगी गई है लेकिन उन्हें भुगतान के साथ ही संतोषजनक उत्तर भी नहीं दिया गया। जब ठेकेदारों ने इस संबंध में अधिशासी अधिकारी से बात की तो अधिशासी अधिकारी ने क्या कहा देखिए। उन्होंने कहा कि उनके स्तर से सभी पत्रावलिया को पूर्ण कर दिया गया है। भुगतान संबंधित मामले की आगे की कार्रवाई नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा की जानी है। ठेकेदार शत्रुघ्न कोठारी ने कहा कि अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी से वार्ता होने के बाद जब हम नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष से उनके कार्यालय में मिलने गए तो वे अपने कार्यालय से नदारद मिले। तत्पश्चात हम उनके आवास कार्यालय पहुंचे तो उनके कार्यालय कर्मचारी के द्वारा बताया गया कि अध्यक्ष महोदय का फोन स्विच ऑफ है। जिसके चलते उनसे बात नहीं हो पा रही है। इस संबंध में क्षेत्र के ठेकेदारों ने अधिशासी अधिकारी को मांग पत्र सौंपते हुए जल्द से जल्द भुगतान किए जाने की गुहार लगाई है। ज्ञापन में उन्होंने दो टूक चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर भुगतान नहीं हुआ तो वे सभी धरना देने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में शत्रुघ्न कोठारी, टीकाराम खर्कवाल, दीपक सिंह मेहर, सोमनाथ सिंह, धीरज सिंह भंडारी, रमेश चंद सिंघल, प्रेम सिंह, नवीन चंद्र भट्ट आदि शामिल रहे।
Tags :