Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

देहरादून में चमकी हल्द्वानी की उपलब्धि: डॉ ऋतु रखोलिया को मिला एकेडमिक : एक्सीलेंस अवार्ड

Abid Hussain

Sun, Apr 19, 2026

देहरादून में आयोजित इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, उत्तराखंड के अधिवेशन में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष (बाल रोग) डॉ ऋतु रखोलिया को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

देवभूमि सोसायटी ऑफ पीडियाट्रिक्स, उत्तराखंड द्वारा दिए गए इस सम्मान ने न केवल डॉ रखोलिया की उपलब्धियों को रेखांकित किया, बल्कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लिए भी गौरव का क्षण बना दिया।

इस अवसर पर इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ रवि सहोटा सहित डॉ हंस वैश, डॉ शांतनु, डॉ राकेश और डॉ मधु रतूड़ी ने उन्हें प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने बाल चिकित्सा के क्षेत्र में उनके समर्पण, शोध कार्य और सेवाभाव की सराहना की।

अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए बाल रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया, जहां नवीन चिकित्सा तकनीकों, शोध और बाल स्वास्थ्य से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श भी हुआ।

डॉ ऋतु रखोलिया की इस उपलब्धि से मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें