Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

279 पूर्व सैनिकों की मौजूदगी में कैप्टन भानी चंद फिर बने अध्यक्ष, : गौरव सेनानी कल्याण समिति की कार्यकारिणी सर्वसम्मति से बहाल

Abid Hussain

Wed, Jan 28, 2026

टनकपुर। 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह के उपरांत गौरव सेनानी कल्याण समिति (पूर्व सैनिक संगठन) बनबसा–टनकपुर की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 279 से अधिक पूर्व सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने संगठन की एकता और शक्ति का परिचय दिया।

बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। पूर्व सैनिकों की सहमति से कैप्टन मोहन चंद्र त्रिपाठी को मुख्य चुनाव अधिकारी तथा सूबेदार बुद्धि बल्लभ पांडे को उपचुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारियों ने वर्तमान कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग घोषित कर चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की।

चुनाव अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि चुनाव ध्वनि मत के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा तथा कोई भी पूर्व सैनिक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत कर सकता है। किंतु संगठन में व्याप्त विश्वास और एकजुटता का परिचय देते हुए किसी भी पूर्व सैनिक ने दावेदारी प्रस्तुत नहीं की।

इसी दौरान कैप्टन हयात सिंह ठकुराठी ने खड़े होकर पूर्व अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों ने ध्वनि मत से सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

इसके पश्चात कैप्टन अमर सिंह मेहरा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि कैप्टन भानी चंद एक अनुभवी, सुलझे हुए और सभी को साथ लेकर चलने वाले नेतृत्वकर्ता हैं। उनके कुशल नेतृत्व में समिति द्वारा निरंतर उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं, ऐसे में संगठन के हित में पुरानी कार्यकारिणी का बने रहना आवश्यक है। इस प्रस्ताव को भी बैठक में उपस्थित समस्त पूर्व सैनिकों ने हाथ उठाकर ध्वनि मत से अनुमोदित किया।

मुख्य चुनाव अधिकारी कैप्टन मोहन चंद्र त्रिपाठी एवं उपचुनाव अधिकारी सूबेदार बुद्धि बल्लभ पांडे ने कैप्टन भानी चंद (अध्यक्ष) एवं कैप्टन हरिश्चंद्र कापड़ी (उपाध्यक्ष) को सम्मानपूर्वक उनके आसन पर आसीन कराया और घोषणा की कि समिति की पुरानी कार्यकारिणी आगामी पाँच वर्षों तक यथावत कार्य करती रहेगी।

अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद के अनुरोध पर पूर्व सचिव कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, पूर्व सचिव पुष्कर कापड़ी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), पूर्व कोषाध्यक्ष कैप्टन चंद्रशेखर गहतोड़ी एवं पूर्व उपकोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह अधिकारी ने पुनः अपने दायित्व संभाले। इसके अतिरिक्त सूबेदार मेजर महेश चंद्र जोशी को कोषाध्यक्ष के साथ कोष संबंधी दस्तावेजों के रख-रखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिनके अनुभव की सर्वत्र सराहना की गई।

बैठक के दौरान समिति में तीन नए पूर्व सैनिकों को फूल-मालाएं पहनाकर संगठन में शामिल किया गया—

सूबेदार मेजर महेश चंद जोशी

■ नायक नवीन सिंह चौहान (क्षेत्र पंचायत सदस्य)

■ मनोज तिवारी, अधिवक्ता (जिला न्यायालय, चंपावत)

अंत में अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति उनके विश्वास पर पूरी तरह खरी उतरेगी और भविष्य में पूर्व सैनिकों के हित में और भी अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी कार्य किए जाएंगे।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें