Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से झूलों व जिम उपकरणों के शीघ्र सुधार की मांग की

मनाए जाने की करी अपील

गुदमी की नई कार्यकारिणी गठित

सुचना

चम्पावत में पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया का संगठन हुआ मजबूत नई जिला : कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारियां

Abid Hussain

Tue, May 12, 2026

चम्पावत में पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया का संगठन हुआ मजबूत

नई जिला कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारियां

टनकपुर/चम्पावत। पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया द्वारा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से चम्पावत जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। यह निर्णय संगठन के प्रदेश प्रभारी महेंद्र बिष्ट के मार्गदर्शन तथा प्रदेश महामंत्री नवीन भट्ट की निगरानी में लिया गया।

आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदीश जोशी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट द्वारा किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार और पत्रकारों की आवाज को मजबूती देने के उद्देश्य से कई नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।

घोषित कार्यकारिणी के अनुसार हयात राम आर्य को जिला उपाध्यक्ष, विनोद चतुर्वेदी को जिला सचिव, आबिद सिद्दिकी को जिला संगठन मंत्री, विपिन जोशी को उप सचिव, राजीव गुप्ता को कोषाध्यक्ष, शंकर जोशी को उप कोषाध्यक्ष तथा विनोद जोशी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा शुभम गोड़ को टनकपुर नगर मंडल अध्यक्ष के साथ चम्पावत जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री नवीन भट्ट ने कहा कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए लगातार कार्यरत है। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार के सामने यदि कोई समस्या आती है तो संगठन पूरी मजबूती के साथ उसके समाधान के लिए खड़ा रहेगा।

उन्होंने बताया कि संगठन देश के कई राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और हजारों पत्रकार इससे जुड़े हुए हैं। उत्तराखंड में भी संगठन को गांव-गांव और जिला स्तर तक मजबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है।

प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि पत्रकारों को आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से जोड़ने के लिए जल्द ही कई नई पहल शुरू की जाएंगी। साथ ही संगठन का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेगा।

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए पत्रकार हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प भी लिया।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें