Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

रिपोर्ट : आबिद सिद्दीकी : मनिहार गोठ में आग का कहर: मजदूर का आशियाना राख, परिवार ने मांगी मदद

Abid Hussain

Thu, Apr 23, 2026

मनिहार गोठ में आग का कहर: मजदूर का आशियाना राख, परिवार ने मांगी मदद

टनकपुर । मनिहार गोठ क्षेत्र में रहने वाले बसंत लाल पुत्र बनवारी लाल, जो पिछले तीन वर्षों से झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहे थे, के घर में अचानक लगी आग ने सब कुछ तबाह कर दिया। बसंत लाल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और पांच बेटियां हैं।

आग लगने से झोपड़ी में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार, घर में रखी करीब ₹20,000 की नगदी भी आग की भेंट चढ़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक परिवार का सब कुछ जल चुका था।

पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग करते हुए मदद की गुहार लगाई है, ताकि वे दोबारा अपना जीवन शुरू कर सकें।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें