Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

जन-जन की सरकार, धरातल पर समाधान की सरकार — चंदनी गांव में दिखा : मुख्यमंत्री धामी जी का सुशासन मॉडल

Abid Hussain

Fri, Dec 26, 2025

■■ जन-जन की सरकार, धरातल पर समाधान की सरकार — चंदनी गांव में दिखा मुख्यमंत्री धामी जी का सुशासन मॉडल

टनकपुर/चंपावत।“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा” केवल एक नारा नहीं, बल्कि उत्तराखंड में यह अब ज़मीनी हकीकत बन चुका है।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप प्रदेश भर में आयोजित हो रहे बहुउद्देशीय शिविर और ग्राम भ्रमण कार्यक्रम आम जनता को सरकार से सीधे जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते जा रहे हैं।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, टनकपुर–चंपावत की सक्रिय भूमिका एक बार फिर देखने को मिली, जब कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी  केदार सिंह बृजवाल एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी  जीवन सिंह नेगी द्वारा ग्राम चंदनी के हेलागोठ तोक में व्यापक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को न केवल सुना गया, बल्कि उनके त्वरित समाधान की दिशा में तत्काल कदम भी उठाए गए।

भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने भू-कटाव रोकथाम, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, सौर ऊर्जा व्यवस्था, शौचालय एवं गौशाला निर्माण जैसी महत्वपूर्ण जनहित से जुड़ी मांगें रखीं। जनसमस्याओं को पूरी गंभीरता से लेते हुए नोडल अधिकारी श्री बृजवाल  ने मौके पर ही जिलाधिकारी  से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं समाधान की प्रक्रिया को गति प्रदान की। यह दर्शाता है कि अब समस्याएं फाइलों में नहीं, बल्कि मौके पर ही निस्तारित हो रही हैं।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान चंदनी  प्रमिला जयाल सहित जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने सरकार की इस संवेदनशील, सक्रिय और जनहितैषी कार्यप्रणाली की खुले दिल से सराहना करते हुए कहा कि पहली बार उन्हें यह महसूस हुआ कि “सरकार खुद उनके द्वार आई है।”

स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार का यह मॉडल — संवाद, संवेदनशीलता और समाधान — प्रदेश को सुशासन की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहा है। यह जनविश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है, और चंदनी गांव का यह जनसंवाद उसी का सशक्त प्रमाण है।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें