Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

अब 25 दिन बाद ही बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, डीएससी कोड अनिवार्य : गोविंद आर्य (गैस प्रबंधक टनकपुर)

Abid Hussain

Tue, Mar 10, 2026

टनकपुर। घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को व्यवस्थित रखने और कालाबाजारी रोकने के लिए अब उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुक कराने के लिए 25 दिन का इंतजार करना होगा। साथ ही गैस वितरण प्रणाली में डीएससी कोड (डिजिटल सत्यापन कोड) को भी अनिवार्य कर दिया गया है।

टनकपुर गैस प्रबंधक गोविंद आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि नए नियम के अनुसार उपभोक्ता एक सिलेंडर लेने के बाद 25 दिन पूरे होने पर ही अगली बुकिंग कर सकेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य गैस की अनावश्यक खपत और जमाखोरी को रोकना है ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

उन्होंने बताया कि गैस वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए अब डीएससी कोड अनिवार्य कर दिया गया है। सिलेंडर की डिलीवरी के समय उपभोक्ता के मोबाइल पर आने वाले कोड को डिलीवरी कर्मी को बताना होगा, तभी गैस की आपूर्ति दर्ज की जाएगी। इससे फर्जी डिलीवरी और गड़बड़ियों पर रोक लगेगी।

गोविंद आर्य ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस बुकिंग और डिलीवरी के दौरान डीएससी कोड अवश्य साझा करें और किसी भी समस्या की स्थिति में गैस एजेंसी से संपर्क करें।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें