अच्छी पहल: जी. बी. पंत फाउंडेशन ने निर्धन बालिका को उपलब्ध : कराई स्कूली ड्रेस
टनकपुर/ जी.बी. पंत वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से समाज मे अग्रणी भूमिका निभाते हुए विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य किये जा रहे हैं। बुधवार को फाउंडेशन की ओर से महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाते हुए एक निर्धन बालिका को स्कूल ड्रेस प्रदान कर विशेष रूप से एक नई पहल की गई है। प्राप्त समाचार के अनुसार बताया गया कि वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से लाला राम रतन लाल भगवत शरण राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर की बालिका प्रिया कुमारी को स्कूल ड्रेस प्रदान कर आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से आगे भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्यों को जारी रखा जाएगा। इस सहयोग के लिए बालिका के परिजनो ने फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत, संरक्षक भुवन चंद्र पाण्डेय, संजय गर्ग, सचिव कोषाध्यक्ष बसंत पुनेठा, हंसा जोशी, उपाध्यक्ष कल्पना चंद, महेश पाठक, प्रीतम सिंह, नवीन भट्ट, गीता सती, पद्मिनी दयाल, भागीरथी पंत, सूरज भारद्वाज, बबीता पुनेठा आदि।
Tags :