Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

चकरपुर में ट्रैफॉर्ड पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का : भव्य आयोजन

Abid Hussain

Sun, Dec 28, 2025

चकरपुर में ट्रैफॉर्ड पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

चकरपुर।ट्रैफॉर्ड पब्लिक स्कूल, चकरपुर में सत्र 2025–26 की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य एवं गरिमामय आयोजन अत्यंत उत्साह, अनुशासन और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम विद्यालय के संस्थापक  पुष्कर चंद एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती (डॉ.) चंद्रा चंद के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय प्रबंधन तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ हवलदार जंग बहादुर थापा, हवलदार रूद्री चंद एवं पूर्व सैनिक भरत चंद (संस्थापक – होटल हिल माउंटेन, चकरपुर) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि कैप्टन भानी चंद ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है, और यह नियमित व्यायाम एवं खेल गतिविधियों से ही संभव है।”

उन्होंने अपने संबोधन में जानकारी दी कि वर्ष 2025 में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड राज्य ने की, जिसमें देश के 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों एवं एक सशस्त्र बल की टीम सहित कुल 37 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने 103 पदक प्राप्त कर सातवाँ स्थान हासिल किया, जो राज्य के लिए गौरव का विषय है।

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना प्रदर्शित करने का अवसर मिला। आयोजन ने यह स्पष्ट किया कि ट्रैफॉर्ड पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देते हुए विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

विद्यालय की आधुनिक, स्वच्छ एवं छात्र-केंद्रित कक्षाएँ, स्मार्ट क्लासरूम तथा विशाल खेल मैदान विद्यार्थियों को सकारात्मक एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करते हैं। नियमित खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में शारीरिक दक्षता, प्रतिस्पर्धात्मक भावना, टीमवर्क एवं आत्मविश्वास का विकास हो रहा है।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ट्रैफॉर्ड पब्लिक स्कूल केवल शैक्षणिक संस्था नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त मंच है। यहाँ कार्यरत योग्य एवं अनुभवी शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ जीवन मूल्यों, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का भी बोध कराते हैं। साथ ही विद्यालय का सहयोगी एवं अनुशासित सहायक स्टाफ विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखता है।

उल्लेखनीय है कि विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर अनेक छात्र-छात्राएँ सेना, पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों में चयनित होकर देश सेवा कर रहे हैं, जो विद्यालय की गुणवत्ता, अनुशासन एवं मार्गदर्शन प्रणाली का सशक्त प्रमाण है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें