: टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा में हिंदी पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ, सभी कर्मचारी बढ़- चढ़ कर प्रतिभाग कर हिंदी को दें बढ़ावा••मो. जावेद/ पावर स्टेशन प्रभारी
रिपोर्ट••• आबिद सिद्दीकी
बनबसा/ टनकपुर पावर स्टेशन, बनबसा में शनिवार को हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पावर स्टेशन प्रभारी मोहम्मद जावेद अंसारी ने हिंदी दिवस के अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दीं।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हिंदी सबसे सरल वैज्ञानिक भाषा है। राजभाषा संपर्क भाषा के रूप में हिंदी का प्रसार करने में सभी का सहयोग होना चाहिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों से कार्यालय में हिंदी में अधिक से अधिक कार्य करने एवं उसका प्रयोग करने की बात कही,

और कहा कि टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा में 14 सितंबर से 29 सितंबर 2024 तक राजभाषा पखवाड़ा दिवस मनाया जाएगा । आपको बता दें हिंदी पखवाड़े का शुभारम्भ 14 सितंबर 2024 को पावर स्टेशन प्रभारी मोहम्मद जावेद अंसारी द्वारा अपने कर कमलों से विद्या की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलिजत कर किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान पावर स्टेशन प्रभारी ने पावर स्टेशन प्रमुख का संदेश पढ़कर सुनाया।

गृह मंत्री अमित शाह का संदेश डी.एस. राव, ग्रुप उप महाप्रबंधक (वित्त) द्वारा पढ़कर सुनाया गया । इस शुभ अवसर पर सुदर्शन कुमार, ग्रुप वरिष्ठ प्रबंधक (विधि / राजभाषा) ने 14 सितंबर से 29 सितंबर 2024 तक होने वाले प्रतियोगिताओं एवं अन्य कार्यक्रमों के बारे में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जानकारी दी। और कहा कि आप सभी इन कार्यक्रमों में बढ-चढ़ कर प्रतिभाग कर हिंदी को बढ़ावा दें। कार्यक्रम के अंत में पावर स्टेशन प्रभारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने संबोधन में बढ -चढ़ कर प्रतिभाग कर हिंदी को बढ़ावा देने की अपील की है। कार्यक्रम मे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे ।
Tags :