Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

स्वजल योजना में तेज़ी— शौचालय अनुदान से चमकेगा गाँव, मुख्यमंत्री के : प्रयासों से बढ़ी उम्मीद, राशि जल्द रिलीज होने की बढी उम्मीद

Abid Hussain

Tue, Mar 17, 2026

चंपावत , जनपद में स्वजल योजना के तहत शौचालय निर्माण को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। स्वजल कार्यालय के अकाउंट ऑफिसर किशोर सिंह एवं फील्ड ऑफिसर सुरेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 1098 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से करीब 500 लाभार्थियों को पूर्व में ही भुगतान किया जा चुका है। शेष आवेदनों की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जा रही है और जल्द ही संबंधित लाभार्थियों के खातों में धनराशि जारी कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए धनराशि रिलीज होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को और मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र में इस योजना को लेकर विशेष सक्रियता देखी जा रही है, जिससे लोगों में नई उम्मीद जगी है। आमजन का कहना है कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से विकास कार्यों में तेजी आई है और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है।

स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री की पहल की सराहना करते हुए कहा कि शौचालय निर्माण के लिए समय पर मिल रही आर्थिक सहायता से न केवल स्वच्छता बढ़ेगी, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें