Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

अमृत भारत योजना में टनकपुर स्टेशन विस्तार पर सवाल, जीआरपी कर्मियों के : सामने आवास संकट

Abid Hussain

Sun, Dec 14, 2025

अमृत भारत योजना में टनकपुर स्टेशन विस्तार पर सवाल, जीआरपी कर्मियों के सामने आवास संकट

टनकपुर। अमृत भारत योजना के अंतर्गत टनकपुर रेलवे स्टेशन के विस्तार कार्य को गति दी जा रही है। योजना के तहत स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-4 के निर्माण का प्रस्ताव है, लेकिन इस विकास कार्य की आड़ में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) कर्मचारियों के सामने गंभीर आवासीय संकट खड़ा हो गया है।

जिस स्थान पर प्रस्तावित प्लेटफार्म बनाया जाना है, उसी जगह रेलवे विभाग द्वारा जीआरपी कर्मियों को एक निष्प्रयोज्य भवन में अस्थायी रूप से ठहराया गया है। यह भवन कभी भी ध्वस्त किया जा सकता है। वर्तमान में इस अस्थायी बैरक में 12 से 15 जीआरपी कर्मचारी रह रहे हैं, जो रेलवे सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी निभाते हैं।

चिंता का विषय यह है कि रेलवे विभाग की ओर से अब तक न तो इन कर्मचारियों के विश्राम व निवास के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है और न ही किसी स्थायी बैरक के निर्माण की योजना सामने आई है। ऐसे में यदि भवन को तोड़ा जाता है, तो जीआरपी कर्मियों के सामने रहने और ड्यूटी संचालन दोनों में गंभीर कठिनाइयाँ उत्पन्न हो सकती हैं।

स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि विकास आवश्यक है, लेकिन सुरक्षा बलों की अनदेखी कर किया गया विकास योजनाओं की मंशा पर प्रश्नचिह्न लगाता है। उन्होंने मांग की है कि प्लेटफार्म निर्माण से पूर्व जीआरपी कर्मियों के लिए उचित, सुरक्षित और स्थायी आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब तक ठोस निर्णय लेता है और विकास के साथ-साथ सुरक्षा कर्मियों के हितों की रक्षा कैसे करता है।

Tags :

अधिकारियों की लापरवाही

जरूरी खबरें