Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेस्क्यू ब्वाय नफीस का कैंप कार्यालय टनकपुर : मे किया जाएगा सम्मान,

Abid Hussain

Thu, Aug 14, 2025

टनकपुर/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर यानी कल शुक्रवार 15 अगस्त  को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में साहसिक युवक नफीस हुसैन का सम्मान किया जाएगा। इस आशय की जानकारी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने दी है। आपको बता दें कल बुधवार शाम जैसे ही सीएम साहब को जानकारी मिली कि मनिहारगोठ निवासी युवक ने अपनी जान की परवाह किए बगैर शारदा नदी में डूबती महिला की जान बचाई है तो उनसे रहा नहीं गया उन्होंने तुरंत साहसिक युवक नफीस से फोन पर बातचीत कर उसका हौसला अफजाई करते हुए इस बहादुरी के लिए उसे बधाई दी है। जैसा कि आप जानते हैं नवयुवकों की भूमिका किसी भी समाज की प्रगति और सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती  है। खासकर ऐसे समय में जब हमें असुरक्षा और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। तब एक साहसी और जागरूक युवा की जरूरत सबसे अधिक महसूस होती है। नसीब हुसैन जैसे युवक आज के युग में एक मिसाल है। जिन्होंने न केवल अपने साहस का परिचय दिया बल्कि शारदा पावर चैनल में उठ रही लहरों के बीच में जान की परवाह किए बगैर शारदा नदी में डूब रही एक महिला की जान बचाकर पूरे समाज का दिल जीत लिया। उनकी इस बहादुरी और सामाजिक जिम्मेदारी ने यह साबित कर दिया की असली ताकत केवल शारीरिक शक्ति में नहीं बल्कि हिम्मत समझदारी और दूसरों के लिए खड़े होने की क्षमता में भी होती है। आज के युवा जब इसी तरह अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और समर्पित होंगे तो देश और समाज में सकारात्मक बदलाव की संभावना और भी बढ़ जाएगी। नसीब हुसैन जैसे युवक हमें यह सिखाते हैं कि हम सभी को अपने आसपास की घटनाओं से बेखबर नहीं रहना चाहिए बल्कि सक्रिय रहकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। इसलिए हमें ऐसे निडर और संवेदनशील युवाओं का सम्मान करना चाहिए। और उनकी हिम्मत से प्रेरणा लेकर खुद भी समाज के लिए कुछ करने का संकल्प लेना चाहिए। यही नवयुवक समाज की सबसे बड़ी पूंजी है जो आने वाले कल को उज्जवल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Tags :

जरूरी खबरें