Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से झूलों व जिम उपकरणों के शीघ्र सुधार की मांग की

मनाए जाने की करी अपील

गुदमी की नई कार्यकारिणी गठित

सुचना

रिपोर्ट : आबिद सिद्दीकी : ईद-उल-अजहा पर पेश इमामों का सम्मान, मस्जिदों के विकास कार्यों का मिला आश्वासन

Abid Hussain

Fri, May 29, 2026

टनकपुर। जनपद चंपावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा तहसील प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसके तहत मुस्लिम समाज के पेश इमामों को सम्मानित किया गया। प्रशासन की ओर से सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देते हुए इमामों को सम्मान स्वरूप अभिनंदन भेंट किया गया।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद्र, तहसीलदार पिंकी आर्या, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमजद भाई, जिला अध्यक्ष मुवश्शिर अली “गोलू” सहित तमाम जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी और आपसी एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर बनबसा क्षेत्र के पेश इमाम मोहम्मद तोहिद ग्राम पंचायत मनिहारगोठ जामा मस्जिद के मुफ्ती मजिदउररहमान एवं नगर क्षेत्र के इमाम अब्दुल करीम और मोहम्मद एजाज को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक गुरुओं की समाज में भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने में अहम भूमिका रहती है।

कार्यक्रम के दौरान मस्जिद कमेटी द्वारा मस्जिदों में चल रहे तामीर एवं विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न मांगें प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी गईं। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का आश्वासन दिया।

ईद-उल-अजहा के मौके पर आयोजित यह सम्मान समारोह क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक एकता और सौहार्द की मिसाल बनकर सामने आया।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें