Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से झूलों व जिम उपकरणों के शीघ्र सुधार की मांग की

मनाए जाने की करी अपील

गुदमी की नई कार्यकारिणी गठित

सुचना

जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : हेमा जोशी, : बनबसा में दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी के कैंप कार्यालय का हुआ शुभारंभ

Abid Hussain

Wed, May 13, 2026

बनबसा: उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री एवं उपाध्यक्ष नगरीय पर्यावरण परिषद हरिप्रिया जोशी (हेमा जोशी) के कैंप कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

इस अवसर पर हेमा जोशी ने कहा कि कैंप कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र की जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ-साथ विकास कार्यों को और अधिक गति देने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन सीधे कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकेंगे, जिससे जनसेवा को और मजबूत बनाया जाएगा।

दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगी।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दीपक चन्द जवार, मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपा जोशी, महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता मुरारी, जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद, मंडल महामंत्री दीपक सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष हरीश पांडे, माधवी, विमला बिष्ट, रुक्मणी उनियाल, महेश चंद, उमेद सिंह नेगी, विनीत जोशी, हेमेंद्र रावत, शमशेर चंद सहित कई कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने हेमा जोशी को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित कार्यों में नई पहल की उम्मीद जताई।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें