Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

हरेला क्लब टनकपुर ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, ₹5100-₹5100 की : प्रोत्साहन राशि भेंट

Abid Hussain

Fri, Feb 20, 2026

टनकपुर/ शिक्षा और प्रतिभा के प्रोत्साहन की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए हरेला क्लब टनकपुर के अध्यक्ष अजय गुरूरानी ने आज मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्लब के संरक्षक एवं पूर्व कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र खर्कवाल, सदस्य  किशोर खर्कवाल तथा  नवीन कलखुड़िया की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज के वर्ष 2025 में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए छात्र  नितिन सिंह बोरा तथा लाला चम्भा राम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से पास आउट छात्र श्री राकेश देउपा को ₹5100-₹5100 की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष अजय गुरूरानी ने कहा कि हरेला क्लब का उद्देश्य केवल सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना भी है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे मेधावी छात्र ही क्षेत्र और समाज का नाम रोशन करते हैं।

संरक्षक  धीरेन्द्र खर्कवाल ने अपने संबोधन में कहा कि परिश्रम और लगन से प्राप्त सफलता ही सच्ची उपलब्धि होती है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वहीं उपस्थित सदस्यों ने भी छात्रों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

छात्रों ने इस सम्मान के लिए हरेला क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रोत्साहन राशि उनके आगे की पढ़ाई में सहायक सिद्ध होगी और उन्हें और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

स्थानीय स्तर पर इस पहल की सराहना की जा रही है तथा इसे शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Tags :

मेहनत का मिला इनाम

जरूरी खबरें