Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण : छात्रों को दी वस्तुओं व उपकरणों के मानकों की जानकारी

Abid Hussain

Sat, Aug 2, 2025

टनकपुर/ ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर  में भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मानक क्लब के छात्रों के समक्ष "मानकों द्वारा विज्ञान शिक्षा" विषय पर चर्चा की गई। साथ ही बच्चों को विभिन्न मानकों व संस्थागत ढांचे के बारे में बच्चों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य  हरिश्चंद्र पाठक ने अतिथि के स्वागत के साथ  और मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया  I उपरोक्त विषय पर देहरादून ब्रांच ऑफिस के संसाधक  दीपक कुमार पांडे द्वारा विस्तृत जानकारी छात्रों को दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत संसाधक द्वारा "हेलमेट" को स्टैंडर्ड बनाने में विज्ञान के किन सिद्धांतों का कैसे उपयोग होता है।

इस विषय पर चर्चा की गई।  संसाधन द्वारा बी. आई. एस. स्टैंडर्ड वॉच को भी दिखाया गया। तथा उसको लाइक व सब्सक्राइब करने के लिए भी कहा उन्होंने प्रत्येक माह के अंत में आयोजित होने वाली ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के बारे में भी बताया। लर्निंग साइंस वाया स्टैंडर्ड के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता संपन्न कराई गई।

जिसमें प्रथम पुरस्कार -रु 1000 मात्र- अंकित सिंह मेहरा,द्वितीय पुरस्कार- रु 750 मात्र- युसूफ खान, तृतीय पुरस्कार-रु 500 मात्र - रोहित यादव /देवा सिंह    सांत्वना पुरस्कार - वंश  कनौजिया को सम्मानित किया गया। 

मानक क्लब के मेंटर सुरजीत सिंह राणा ने कहा कि यह आयोजन अत्यंत ही ज्ञानवर्धक रहा। इस सेमिनार के माध्यम से जीवन में काम आने वाली विभिन्न वस्तुओं व उपकरणों के मानकों के बारे में बच्चे जागरूक होंगे। तथा समाज को भी जागरूक करेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र चंद्र पाठक ,मानक क्लब  मैटर (Mentor ) सुरजीत सिंह राणा, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान  राजेश पांडे, कैप्टन एलडी तिवारी , जे. एस.  मेहरा , बी .एस.पांडे,  एस. एन.भट्ट , शशांक मिश्र, उमा, उप्रेती मैम , रिचा जोशी, गंगा रौतेला आदि मौजूद रहे I

Tags :

जरूरी खबरें