Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

जंगल गई महिला हाथियों के झुंड से घिरी, जान बचाने को भागी—गंभीर रूप से : घायल, अस्पताल में भर्ती

Abid Hussain

Sun, Nov 16, 2025

■■ जंगल गई महिला हाथियों के झुंड से घिरी, जान बचाने को भागी—गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

टनकपुर/चंपावत। क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब जंगल में  चारा पत्ती लेने गई एक महिला हाथियों के झुंड के आमने-सामने आ गई। अचानक खतरा भांपकर महिला जान बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बिचई निवासी महिला गौरी देवी पत्नी लाल राम महिला रोज की तरह जंगल गई थी। इसी दौरान झाड़ियों की आड़ से हाथियों का एक झुंड निकल आया। हाथियों को सामने देखकर महिला घबरा गई और भागने लगी, लेकिन भागते समय वह जमीन पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग और परिवारजनों को दी।

सूचना मिलने पर वन कर्मियों द्वारा घायल महिला को तुरंत संयुक्त अस्पताल टनकपुर ले जाया गया, जहां डॉ ज्ञानेश्वर यादव घायल महिला का उपचार कर रहे हैं

ग्रामीणों ने जंगल क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा हाथियों की गतिविधि की समय-समय पर जानकारी देने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि शोर शराबा होने पर जंगल में मौजूद वनकर्मी घटना स्तर पर पहुंचे और घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि हाथी ने महिला पर हमला किया और वह दहशत में गिरकर चोटिल हुई है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें