Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

टनकपुर पालिका बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले

बनाया नया कीर्तिमान

देरी बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे हों सभी काम

पूर्णागिरि धाम मार्ग होगा रोशन

सुचना

हरेला पर्व पर न्यायालय और वन विभाग का संयुक्त पर्यावरण संदेश, : न्यायिक अधिकारियों ने किया पौधरोपण

Abid Hussain

Fri, Jul 17, 2026

टनकपुर। हरेला पर्व के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के निर्देशन में साक्षरता एवं विधिक जागरूकता शिविर के तहत पूर्णागिरि तहसील क्षेत्र में विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर से लेकर वन विभाग के डिपो तक व्यापक स्तर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

बाह्य न्यायालय परिसर में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रुचिका नरूला एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर पीएलवी एवं प्रो बोनो पीएलवी ने भी पौधरोपण में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करने की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।

इसी क्रम में वन विभाग के डिपो संख्या-03 में आम, जामुन, शीशम, तेजपात, त्रिफला, हरड़, आंवला, बेल, माल्टा, लीची सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में वन विभाग की एसडीओ शालिनी जोशी, मुख्य अतिथि एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, रेंजर मेधा सिंह, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, युवा, महिलाएं, वन विभाग के कर्मचारी, सेना एवं पूर्व सैनिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को वृक्षारोपण के महत्व, वनों की उपयोगिता, पर्यावरण संतुलन तथा वन कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर पीएलवी अधिकार मित्र विजेंद्र अग्रवाल, शमशाद बानो, सोनी सिंह, अजय गुर्रानी, किरण गहतोड़ी, प्रियंका पंचोली, राधिका अधिकारी, कुंवर सिंह भंडारी, दिग्विजय सिंह, अनिल कुमार, श्याम दत्त तिवारी, अंजू बोहरा, सुनील कुमार, सुनीता टम्टा तथा प्रो बोनो पीएलवी इजहार अली, सोनी जहां एवं ममता भंडारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें