Tue 13 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

टनकपुर डिपो पर उठे सवाल, जांच के आदेश—दोष सिद्ध होने पर होगी कार्रवाई : कांति सिंह (जीएम)

Abid Hussain

Sat, May 2, 2026

टनकपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के बाद टनकपुर डिपो की व्यवस्थाओं को लेकर उठे मुद्दों पर प्रशासन हरकत में आ गया है। संगठन ने बस संचालन, अभिलेखों के रख-रखाव एवं स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपाल सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के बीच कुछ बिंदुओं को लेकर असंतोष है और इनकी पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

इसी क्रम में जी.एम. (संचालन) (देहरादून) क्रांति सिंह ने बताया कि “प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है और इसकी जांच के आदेश जारी किए जा रहे हैं। यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने यूनियन पदाधिकारियों से यह भी कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या है तो वे उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान विधिसम्मत तरीके से किया जा सके।

संगठन ने उम्मीद जताई है कि जांच प्रक्रिया निष्पक्ष होगी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया है कि समस्याओं के समाधान हेतु वे वैधानिक एवं संवादात्मक प्रक्रिया को प्राथमिकता देंगे।

(नोट: उपरोक्त जानकारी संगठन की प्रेस विज्ञप्ति एवं संबंधित अधिकारी के कथन पर आधारित है।)

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें