Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

150 वर्ष पूरे होने पर ‘वंदे मातरम्’ की गूंज से सराबोर हुआ, : कुवंर जंग बहादुर सिंह चन्द सरस्वती शिशु विद्या मंदिर

Abid Hussain

Fri, Sep 25, 2026

सामूहिक गायन में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों ने लिया हिस्सा, राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश

टनकपुर।  पिथौरागढ़ चुंगी स्थित कुंवर जंग बहादुर सिंह चंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षा संस्थान के आह्वान पर ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर सिंह परिहार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व एवं देशभक्ति की भावना पर प्रकाश डाला।

सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर ‘वंदे मातरम्’ के स्वर से गूंज उठा। छात्र-छात्राओं ने एक साथ राष्ट्रगीत का गायन कर राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम और मातृभूमि के प्रति सम्मान का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता विद्यालय के व्यवस्थापक जगदीश चंद्र जोशी अध्यक्ष पुष्कर सिंह बोहरा, कुशल सिंह राना, प्रबंध समिति के सुरेश कुमार, अंकित खर्कवाल, गीता जोशी एवं दीपचंद पाठक समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को देश के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना से परिचित कराया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें