Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

टनकपुर पालिका बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले

बनाया नया कीर्तिमान

देरी बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे हों सभी काम

पूर्णागिरि धाम मार्ग होगा रोशन

सुचना

मुख्यमंत्री धामी ने डाडाककनई से समग्र ग्रामीण विकास : कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Abid Hussain

Fri, Jul 10, 2026

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से राजकीय इंटर कॉलेज डाडाककनई में नेस्ले इंडिया एवं बीएआईएफ (BAIF) द्वारा संचालित उत्तराखंड सीएसआर-2026 समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम (एचवीडीपी) का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि समग्र ग्रामीण विकास से गांवों में रोजगार, आधारभूत सुविधाओं और आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे।

कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी टनकपुर तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए स्वास्थ्य, स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, महिला स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण, कौशल विकास, स्वरोजगार, पर्यावरण संरक्षण और ग्राम स्तरीय आधारभूत ढांचे के विकास पर प्रकाश डाला।

वर्चुअल संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से बातचीत की। ग्राम ककनई के जगदीश मेहरा और पवन मेहरा ने क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

खराब मौसम के बावजूद कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर सिंह बोहरा, दीपा जोशी, मुकेश कलखुड़िया, ग्राम प्रधान डाडा, ग्राम विकास अधिकारी जीवन गिरी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें