Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: पेयजल लाइनों के लीकेज दे रहे सड़कों को जख्म, समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोग परेशान, विभाग मौन तो सुनेगा कौन

admin

Fri, Jun 16, 2023

टनकपुर/ जल संस्थान और पेयजल निगम की लापरवाही न केवल सड़कों को जख्म दे रही है। बल्कि इससे हर रोज लाखों लीटर पानी भी बर्बाद हो रहा है। यही नहीं पेयजल लाइनों में जगह-जगह छेद होने के चलते दूषित पानी भी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। जिससे लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। कई बार जिम्मेदारों से इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है।

टनकपुर में खन्ना चौराहे के समीप विगत 3 माह से लीकेज की समस्या लगातार बनी हुई है

आमतौर पर सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की वजह बारिश को माना जाता है, लेकिन पेयजल लाइनों में जगह-जगह होने वाली लीकेज भी सड़कों को उतना ही नुकसान पहुंचाती है। टनकपुर में ऐसे कई स्थान हैं, जहां पेयजल लाइनों में लीकेज के चलते सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं या डामर उखड़ गया है। लीकेज की यह समस्या शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हर जगह बनी हुई है।

लीकेज के कारण सिर्फ सड़कों को ही नुकसान नहीं हो रहा है, बल्कि हर दिन लाखों लीटर पानी भी यूं ही बर्बाद हो रहा है। इसके अलावा दूषित पानी घरों तक पहुंचने के कारण लोगों के बीमार होने का डर बना हुआ है। एक तरफ कई प्रकार की बीमारियों से लोग पहले ही परेशान हैं, ऐसे में अगर दूषित पानी से बीमारी फैलती है तो समस्या और गंभीर हो सकती है। स्थानीय वार्ड वासी राकेश अग्रवाल, फैसल सिद्दीकी, हाजी मोहम्मद उस्मान, अमित खन्ना आदि लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों से जल्द से जल्द  समस्या के निस्तारण किए जाने की मांग की है

इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता बी एस क्वार्बी का कहना है कि शहर में पेयजल की पाइप लाइनें काफी पुरानी हैं। जिससे लीकेज की समस्या बनी रहती है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द लीकेज की समस्या के निस्तारण के लिए कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए  हैं 

Tags :

जरूरी खबरें