Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

डीएम मनीष कुमार ने बनबसा में ट्रेनों के ठहराव के लिए रेलवे को लिखा : पत्र, यात्रियों की सुविधा के लिए उठाया बड़ा कदम

Abid Hussain

Fri, Feb 27, 2026

चम्पावत। सीमांत क्षेत्र बनबसा के यात्रियों को बड़ी राहत दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर बनबसा रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के नियमित ठहराव की मांग की है।

जिलाधिकारी द्वारा भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में जनपद चम्पावत के टनकपुर आने वाली अधिकांश ट्रेनें सीधे टनकपुर रेलवे स्टेशन तक जाती हैं और बनबसा में उनका ठहराव नहीं होता। इससे बनबसा क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों के निवासियों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, कर्मचारी, व्यापारी और आमजन यात्रा करते हैं, लेकिन ट्रेन न रुकने से उन्हें अतिरिक्त दूरी तय कर टनकपुर जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ रहे हैं।

पत्र में विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और विद्यार्थियों को हो रही असुविधा का उल्लेख करते हुए जनहित में बनबसा रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

जिलाधिकारी की इस पहल को क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग से जोड़कर देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बनबसा स्टेशन पर ट्रेनों का नियमित ठहराव शुरू होता है तो इससे सीमांत क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के व्यापार व आवागमन को भी नई गति मिलेगी।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें