Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

हादसे के बीच मनिहारगोठ निवासी दो भाइयों की सतर्कता बनी घायलों के लिए   : जीवनरक्षक, आखिर वह दो भाई कौन है पढिए पूरी खबर

Abid Hussain

Mon, Apr 13, 2026

टनकपुर। खटीमा मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे के बीच दो भाइयों की सूझबूझ और तत्परता घायलों के लिए किसी फरिश्ते से कम साबित नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन स्थिति को संभालने के लिए तत्काल सूचना का अभाव था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे मुजीबुर रहमान के बेटे आदिल रहमान और उनके छोटे भाई अमीम रहमान, जो दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे, ने जैसे ही हादसा देखा, बिना देर किए सक्रियता दिखाते हुए तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पत्रकार आबिद सिद्दीकी को दी।

दोनों भाइयों की इस त्वरित पहल के चलते घटना की जानकारी तेजी से संबंधित लोगों और जिम्मेदार तंत्र तक पहुंची। परिणामस्वरूप घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका। माना जा रहा है कि यदि सूचना में देरी होती तो हादसे के घायलों की स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।

स्थानीय लोगों ने आदिल और अमीम रहमान की इस जागरूकता, मानवता और बहादुरी की जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि ऐसे सजग और जिम्मेदार नागरिक ही समाज में उम्मीद की किरण बनते हैं और संकट की घड़ी में दूसरों के लिए सहारा साबित होते हैं।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें