Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

पैरामाउंट पब्लिक स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण : की ओर से आयोजित किया गया साक्षरता शिविर

Abid Hussain

Sat, Aug 23, 2025

टनकपुर/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति पूर्णागिरी टनकपुर की  अध्यक्ष प्रियांशी नागरकोटी  के मार्गदर्शन में पैरामाउंट पब्लिक स्कूल मे साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र जोशी  और (अधिकार मित्र ) शमशाद बानो के द्वारा की गई।  शिविर में मुख्य अतिथि सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रियांशी नागरकोटी ने बढ़ते साइबर क्राइम पर चिंता जाहिर करते हुए इसके प्रति जागरूक होने और इससे बचने के उपाय और विधिक प्रावधानों आई टी एक्ट 2000  के बारे में विस्तार से विधिक  जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी छोटी सी चूक भी बड़ी मुसीबत बन सकती है। कहा कि दुनिया के बदलते परिवेश में अपने आप को उसके अनुरूप में ढालना होगा यदि आप उससे तालमेल नहीं बैठाते हैं तो किसी भी खतरे में पढ़ सकते हैं। वास्तविक दुनिया और वर्चुअल दुनिया में बहुत अंतर है वास्तविक दुनिया में उत्पन्न खतरों से पुलिस आपकी मदद कर सकती है किंतु साइबर वर्ल्ड में हो रहे अपराध पर बचाओ आपकी जागरूकता पर ही निर्भर है। शिविर में  एo पीo ओo मीना खान ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत  बढ़ती सड़क दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए सड़क पर दुर्घटना से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन करने को कहा ।  शिविर में पी एल वी गणों द्वारा  स्थाई लोक अदालत और इसके लाभ, कन्या भ्रूण हत्या निषेध, पीoसी एंड पीoएनoडीoटीoएक्ट 1994, वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकार सीनियर सिटीजन एक्ट 2007 आदि के प्रावधानों के बारे में जानकारी  देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया । शिविर में पीoएलoवी ( अधिकार मित्र ) इजहार अली, अर्जुन सिंह, दीपा देवी, किरण जोशी, शमशाद बानो, रितु महर, अर्चना लोहनी और प्रो बोनो  पी एल वी सुनीता टम्टा आदि द्वारा विधिक जानकारियां दी गई।

Tags :

जरूरी खबरें