Tue 25 Aug 2026

ब्रेकिंग

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

सुचना

राज्य आंदोलनकारी प्रेम सिंह रावत का जन्मदिन, बनबसा ग्रुप में बधाइयों : की रही धूम

Abid Hussain

Sun, Mar 1, 2026

बनबसा। बनबसा ग्रुप के एडमिन एवं राज्य आंदोलनकारी प्रेम सिंह रावत का जन्मदिवस रविवार को ग्रुप के सदस्यों द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही ग्रुप में जुड़े सदस्य उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने में लगे रहे और बधाइयों का सिलसिला देर तक जारी रहा।

ग्रुप के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने प्रेम सिंह रावत के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार आबिद सिद्दीकी ने भी उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सदस्यों ने कहा कि प्रेम सिंह रावत लंबे समय से सामाजिक सरोकारों एवं जनहित से जुड़े विषयों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, जिसके कारण वे क्षेत्र में एक सम्मानित पहचान रखते हैं।

Tags :

जन्मदिवस की बधाई

जरूरी खबरें