श्रमिक हित में धामी सरकार का बड़ा कदम: सुव्यवस्थित रोस्टर से आसान हुआ : सामग्री वितरण, ज़मीनी स्तर पर दिखा सुशासन
Abid Hussain
Sat, Jan 31, 2026
टनकपुर (चम्पावत)।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार की जनहितैषी नीतियों का असर ज़मीनी स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है। श्रमिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत टनकपुर क्षेत्र में सामग्री वितरण हेतु सुव्यवस्थित रोस्टर जारी किया गया है, जिससे लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
कार्यालय श्रम प्रवर्तन अधिकारी, टनकपुर (चम्पावत) देवेश पांडे द्वारा जारी सामग्री वितरण रोस्टर के अनुसार टोकन संख्या के आधार पर अलग-अलग तिथियों व स्थानों पर वितरण की व्यवस्था की गई है। यह कदम न केवल पारदर्शिता को दर्शाता है, बल्कि भीड़ प्रबंधन और समयबद्ध वितरण का भी उत्कृष्ट उदाहरण है।
रोस्टर के तहत 02 फरवरी सोमवार से टोकन संख्या 1 से 400 तक गांधी मैदान टनकपुर, तथा 3 फरवरी मंगलवार को टोकन संख्या 401 से 769 तक गांधी मैदान टनकपुर, 4 फरवरी बुधवार को टोकन संख्या 770 से 1200 तक ज्ञानखेड़ा पंचायत घर टनकपुर, तथा 5 फरवरी गुरुवार को टोकन संख्या 1201 से 1600 तक ज्ञानखेड़ा पंचायत घर टनकपुर इसके अलावा 6 फरवरी शुक्रवार को 1601 से 2000 तक ज्ञान खेड़ा पंचायत घर टनकपुर मे वितरण किया जाएगा
इसी क्रम में 11 फरवरी 2026 दिन बुधवार को टोकन संख्या 2001 से 2661 तक नगर पालिका परिषद बनबसा, और 12 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को टोकन संख्या 2662 से 2889 तक नगर पालिका परिषद बनबसा मे सामग्री का वितरण किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया से स्पष्ट है कि धामी सरकार श्रमिकों के सम्मान, सुविधा और अधिकारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
स्थानीय श्रमिकों एवं लाभार्थियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहले जहां योजनाओं का लाभ लेने में अव्यवस्था होती थी, वहीं अब टोकन प्रणाली और स्पष्ट रोस्टर से काम बेहद आसान हो गया है।
मुख्यमंत्री धामी की सरकार का यह प्रयास “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को मजबूत करता है और यह संदेश देता है कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए गंभीरता से काम कर रही है।
Tags :
ब्रेकिंग न्यूज़