Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर कैप्टन भानी चंद की पहल, उपनल एमडी से हुई : सार्थक वार्ता

Abid Hussain

Sun, Nov 16, 2025

पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर कैप्टन भानी चंद की पहल, उपनल एमडी से हुई सार्थक वार्ता

देहरादून, उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) के मैनेजिंग डायरेक्टर ब्रिगेडियर जे. एन. एस. विष्ट (VrC, SM, FISM) से आज कैप्टन भानी चंद, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन बनबसा–टनकपुर (जिला चंपावत), तथा कैप्टन विक्रम चंद, निवासी देहरादून एवं सलाहकार, केदारखंड पहाड़ी उत्थान समिति, ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाक़ात के दौरान पूर्व सैनिकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से वार्ता हुई।

कैप्टन भानी चंद ने एमडी विष्ट से उपनल में लंबे समय से बंद पड़ी भर्तियों को शीघ्र पुनः प्रारंभ करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भर्तियाँ बंद रहने से पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के सामने रोजगार का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उपनल में आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती न की जाए, क्योंकि निगम की स्थापना का मूल उद्देश्य ही पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण है।

बैठक में ECHS पॉलीक्लिनिक के लिए वाहन उपलब्धता का विषय भी प्रमुखता से उठाया गया। कैप्टन चंद ने बताया कि मुख्य मार्ग से दूर स्थित पॉलीक्लिनिक तक पहुँचने में वृद्ध, दिव्यांग और बीमार पूर्व सैनिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बनबसा छावनी स्थित ECHS पॉलीक्लिनिक भी इसी समस्या से जूझ रहा है।

इस पर एमडी विष्ट ने तत्काल सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से संपर्क कर बनबसा ECHS पॉलीक्लिनिक के लिए पोलो स्कॉट वाहन स्वीकृत करने का अनुरोध किया। मंत्री जोशी ने तुरंत वाहन की स्वीकृति प्रदान की, जिससे क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को बड़ी राहत मिली है।

फोटो

देहरादून में उपनल एमडी ब्रिगेडियर जे. एन. एस. विष्ट से मुलाकात करते कैप्टन भानी चंद (मध्य) और कैप्टन विक्रम चंद (बाएँ)। मुलाक़ात में पूर्व सैनिकों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें