Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

 “पत्रकार पर मुकदमे से भड़का गुस्सा: खटीमा के भाजपा नेता का पुतला दहन, : सड़कों पर उतरे मीडियाकर्मी” 

Abid Hussain

Sat, Mar 28, 2026

 “पत्रकार पर मुकदमे से भड़का गुस्सा: खटीमा के भाजपा नेता का पुतला दहन, सड़कों पर उतरे मीडियाकर्मी”

चम्पावत, संवाददाता।जिले में पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार सड़कों पर उतर आए और खटीमा के भाजपा नेता का पुतला फूंककर जोरदार विरोध दर्ज कराया। मोटर स्टेशन क्षेत्र में “पुलिस प्रशासन हाय-हाय” और “पत्रकार उत्पीड़न बंद करो” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।

मीडिया कर्मियों ने इस कार्रवाई को सीधे-सीधे ग्राउंड रिपोर्टिंग की आवाज दबाने की साजिश बताया। उनका कहना था कि पत्रकार दीपक फुलेरा ने रसोई गैस संकट जैसे गंभीर मुद्दे को जनता के सामने लाने का काम किया, लेकिन इसके बदले उन्हें ही मुकदमे में फंसा दिया गया।

पत्रकारों का आरोप है कि खटीमा पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर बिना किसी ठोस जांच-पड़ताल के जल्दबाजी में मुकदमा दर्ज कर दिया, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला करार दिया।

विरोध प्रदर्शन के बाद मीडिया कर्मियों ने जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और इस पूरे मामले को पत्रकारों का उत्पीड़न बताते हुए मुकदमा तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई।

इस आंदोलन को और धार तब मिली जब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी खुलकर पत्रकारों के समर्थन में उतर आए। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने साफ चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

इस दौरान जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली, महामंत्री गिरीश बिष्ट, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट समेत कई वरिष्ठ पत्रकार और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें