Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

धामी सरकार की मुहर: जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में चंपावत बना : उत्तराखंड का मॉडल जिला

Abid Hussain

Wed, Jan 14, 2026

■■जन-जन की सरकार कार्यक्रम में चंपावत अव्वल, योजनाएं पहुँचीं अंतिम व्यक्ति तक

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चंपावत में जिला प्रशासन की कार्यशैली को उत्तराखंड के लिए मॉडल बताते हुए कहा कि जिलाधिकारी मनीष कुमार की सक्रिय, संवेदनशील और परिणामोन्मुखी कार्यप्रणाली के चलते उनका निर्वाचन क्षेत्र चंपावत आज हर क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक विधायक और जनप्रतिनिधि के रूप में उन्हें गर्व है कि चंपावत विकास, सुशासन और जनसेवा के मामले में राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यभर में डेढ़ माह तक चले “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम की जब जब समीक्षा होती है, चंपावत का नाम उपलब्धियों के साथ सबसे आगे दिखाई देता है। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने, लंबित समस्याओं के समाधान और प्रशासनिक तत्परता में चंपावत ने अन्य जनपदों के लिए एक मानक स्थापित किया है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण आमजन के चेहरों पर दिखाई देने वाली संतुष्टि और विश्वास है।

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कहा कि यह सफलता किसी एक दिन की नहीं, बल्कि जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में चल रही सशक्त प्रशासनिक व्यवस्था का परिणाम है। प्रत्येक सोमवार को नियमित जनता दरबार का आयोजन, दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच, तथा योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन चंपावत प्रशासन की पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग में चंपावत का लगातार अग्रिम पंक्ति में बने रहना इसकी प्रभावी कार्यशैली का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने मंच से जिलाधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती सहित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की खुले मंच से सराहना की।

वहीं जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा को सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि चंपावत जिला राज्य स्तर पर जिस विश्वास और पहचान के साथ उभरा है, उसे और सशक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों से जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए और अधिक समर्पण, संवेदनशीलता और ऊर्जा के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि चंपावत हर क्षेत्र में मॉडल जिला बना रहे।

Tags :

मेहनत का मिला इनाम

जरूरी खबरें