Sat 14 Feb 2026

ब्रेकिंग

तस्वीरें – सूचना देने वालों से सहयोग की अपील

15 सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति

आदेशानुसार, सहायक श्रम आयुक्त (ALC), पिथौरागढ़

तलाश जारी, पुलिस ने जारी की अपील

छात्रों का वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण

सुचना

टनकपुर बैराज पुल पर ई-रिक्शा संचालन को लेकर भड़के चालक, प्रशासन को : आंदोलन की चेतावनी

Abid Hussain

Tue, Feb 3, 2026

टनकपुर।टनकपुर बैराज पुल के पार टैक्सी बाइक एवं ई-रिक्शा संचालन पर NHPC द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक ओर टैक्सी बाइकों को पास जारी कर बैराज पुल के पार संचालन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, वहीं ई-रिक्शा चालकों को इससे बाहर रखे जाने पर रोष व्याप्त है।

इसी क्रम में समस्त ई-रिक्शा चालकों की ओर से उपजिलाधिकारी, तहसील-पूर्णागिरि, टनकपुर (चम्पावत) को एक संयुक्त ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट शब्दों में मांग की गई है कि टैक्सी बाइकों की तरह ई-रिक्शा चालकों को भी पास बनाकर बैराज पुल के पार संचालन की अनुमति दी जाए।

ज्ञापन में ई-रिक्शा चालकों ने स्वीकार किया है कि NHPC द्वारा सुरक्षा कारणों से लगाया गया प्रतिबंध उचित हो सकता है, लेकिन यदि प्रशासन टैक्सी बाइकों को विशेष पास जारी कर संचालन की अनुमति देता है, तो उसी प्रक्रिया के तहत ई-रिक्शा चालकों को भी समान अधिकार मिलना चाहिए। चालकों का कहना है कि एक पक्ष को राहत देकर दूसरे पक्ष की अनदेखी करना सरासर भेदभाव है।

ई-रिक्शा एसोसिएशन टनकपुर-चम्पावत के अध्यक्ष मनोज सहित अन्य पदाधिकारियों एवं चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि टैक्सी बाइकों को पास जारी कर बैराज पुल के पार संचालन की अनुमति दी जाती है और ई-रिक्शा चालकों को इससे वंचित रखा गया, तो समस्त ई-रिक्शा चालक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

प्रशासन के समक्ष अब यह मामला समानता और न्यायसंगत निर्णय से जुड़ गया है। यदि समय रहते ई-रिक्शा चालकों की मांग पर विचार नहीं किया गया, तो टनकपुर में परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ आंदोलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

Tags :

जिला प्रशासन से करी मांग

जरूरी खबरें