Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक नामित टनकपुर की होनहार छात्रा दीपांशी ने किया सीएम पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा का नाम रोशन

(आबिद सिद्दीकी )

■■आगामी 3 सितंबर को कुलाधिपति आनंदी पटेल द्वारा दीपांशी को स्वर्ण पदक देकर किया जाएगा सम्मानित

टनकपुर/ नगर क्षेत्र की  होनहार छात्रा दीपांशी शर्मा ने मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक लाकर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा का नाम रोशन किया है। दीपांशी शर्मा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के तमाम  लोगों ने उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। दीपांशी शर्मा टनकपुर निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय सोमदत्त शर्मा जी की पोती है।

आपको बता दें आगामी 3 सितंबर को सीसीएसयू दीक्षांत समारोह मेरठ में कुलाधिपति आनंदी पटेल के द्वारा स्वर्ण पदक देकर दीपांशी को सम्मानित किया जाएगा। दीपांशी विश्वविद्यालय  कैंपस  की छात्रा है। उन्होंने 87.10 फीसदी अंक प्राप्त कर यह मुकाम पाया है मुरारी लाल महेश्वरी अमर उजाला के संस्थापक रहे हैं। प्रति वर्ष उनके नाम पर M.Com टॉपर्स को स्वर्ण पदक  दिया जाता है। दीपांशी उत्तराखंड के जनपद चंपावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर की रहने वाली है। दीपांशी ने कक्षा 1 से लेकर बारहवीं तक की पढ़ाई एनएचपीसी केंद्रीय विद्यालय बनबसा से की। दीपांशी कक्षा 12 में भी स्कूल टॉपर रही है।

सीसीएसयू के बाद कैंपस से एमकॉम किया है। दीपांशी भविष्य में फाइनेंस क्षेत्र में जाना चाहती है। दीपांशी के पिता गिरीश कुमार शर्मा व्यवसायी हैं तो मां अनुपम शर्मा ग्रहणी है दीपांशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ अपने शिक्षकों को दिया है। दीपांशी शर्मा की इस उपलब्धि पर व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्षवर्धन सिंह रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, वरिष्ठ व्यवसायी गुरुचरण लाल शर्मा, दीपक शारदा, अनिल अग्रवाल, अतुल शारदा, अमित खन्ना, अंकुर टंडन, राकेश अग्रवाल, अर्पित शर्मा, अंकित अग्रवाल, गिरीश वर्मा, संजय पांडे, मनोज मल्होत्रा पुनीत शारदा अनुराग अग्रवाल सहित तमाम गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

Tags :

जरूरी खबरें