Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी के शिकार

AIAPGET 2026 में डॉ. आकाश में आठवीं रैंक हासिल कर बढ़ाया टनकपुर का मान, AIIA नई दिल्ली में MD करने का लक्ष्य

जारी, फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए फिंगर प्रिंट,

एनबीडब्ल्यू में वांछित गिरफ्तार

परिसर से हटाई जंगली घास

सुचना

टनकपुर मे धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर पुलिस ने : जारी किए नोटिस

Abid Hussain

Sat, Sep 5, 2026

टनकपुर। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के प्रयोग को लेकर टनकपुर पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देश और क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में क्षेत्र के मंदिर, मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थलों के जिम्मेदार व्यक्तियों को नोटिस तामील कराए गए।

पुलिस ने संबंधित लोगों को लाउडस्पीकर का प्रयोग निर्धारित ध्वनि सीमा और शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप करने के निर्देश दिए। साथ ही धार्मिक अथवा सार्वजनिक आयोजनों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल से पहले सक्षम स्तर से आवश्यक अनुमति लेने को कहा गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि निर्धारित ध्वनि और समय-सीमा का उल्लंघन न किया जाए। धार्मिक आस्था एवं परंपराओं का सम्मान करते हुए सार्वजनिक शांति, कानून-व्यवस्था और आमजन की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन कर धार्मिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें