Tue 25 Aug 2026

ब्रेकिंग

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

सुचना

टनकपुर भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक एकता का संदेश, नवनियुक्त : पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

Abid Hussain

Mon, Feb 2, 2026

टनकपुर।भारतीय जनता पार्टी कार्यालय टनकपुर में मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर की अध्यक्षता एवं महामंत्री कुमुद जोशी के कुशल संचालन में विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों के स्वागत हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं तथा जनसेवा के संकल्प को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, भाजपा के वरिष्ठ नेता रोहिताश अग्रवाल, जिला महामंत्री पूरन मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, विनोद गडकोटी, हरीश कलोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें