Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

: डीएम के निर्देश पर चंपावत के दूरस्थ जनजाति क्षेत्र खिरद्वारी पहुंचे जिले के अधिकारी, चौपाल लगा जमीन में बैठकर उनके अधिकारों को बता कर किया जागरूक

रिपोर्ट/ आबिद सिद्दीकी

चंपावत/   पीएम जनमन योजना  के  अंतर्गत चयनित  राजी जनजातिय  ग्राम खिरद्वारी मे समाज कल्याण विभाग द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय खिरद्वारी मे जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। असल में इस योजना का मकसद जनजातिय समूह को सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और कई जरूरी सुविधाए देना है। सरकार इस योजना के जरिए कमजोर जनजातिय समूहो की जिंदगी बेहतर बनाना चाहती है। 

शुक्रवार को जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, तथा नायब तहसीलदार के नेतृत्व में समाज कल्याण,  चिकित्सा,राजस्व,  ग्राम विकास,   बाल विकास, प्रोवेशन के कर्मचारी दस किलोमीटर दुर्गम मार्ग से पैदल यात्रा कर राजी लोगो के बीच पहुँचे।

सभी विभागों के अधिकारियों  ने चौपाल लगाकर जमीन पर बैठकर इन सबसे वार्तालाप करते हुए पीएम जनमन योजना के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। तथा पात्र लाभार्थियों  का चिन्हीकरण  किया। समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि चयनित राजी जनजाति ग्राम खिरद्वारी मे 35 परिवार निवासरत हैं।

इस अभियान के जरिए जनजाति समुदाय को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक कर उन्हें बुनियादी सुविधा दी जाएगी । इस योजना के तहत आधार कार्ड सामुदायिक प्रमाण पत्र और जनधन खाता खोले जाएंगे ताकि जनजाति समूह के लोग आयुष्मान कार्ड पीएम सम्मान निधि और किसान क्रेडिट कार्ड जैसे लाभ ले सकें।

इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी  रविंद्र सिंह सामंत, बीडीओ कविंद्र सिंह रावत,  कानूनगो एसके उनियाल, ग्राम विकास अधिकारी जीवन गिरी, लेखपाल ऋषभ कुमार, समाज कल्याण विभाग से जितेंद्र चंद, दीपक गहतोड़ी, बाल विकास कार्यालय से योगेश पुनेठा, दीपक सिंह, सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

Tags :

जरूरी खबरें