Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी के शिकार

AIAPGET 2026 में डॉ. आकाश में आठवीं रैंक हासिल कर बढ़ाया टनकपुर का मान, AIIA नई दिल्ली में MD करने का लक्ष्य

जारी, फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए फिंगर प्रिंट,

एनबीडब्ल्यू में वांछित गिरफ्तार

परिसर से हटाई जंगली घास

सुचना

अच्छी पहल : पंडित जीबी पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई, मरीजों को वितरित किए फल

Abid Hussain

Thu, Sep 10, 2026

टनकपुर। जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन (रजि.), टनकपुर-चंपावत की ओर से फाउंडेशन कार्यालय में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पंडित पंत जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलकर फाउंडेशन को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया गया।

इसके उपरांत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में फाउंडेशन की ओर से सरकारी अस्पताल टनकपुर पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए गए। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मरीजों का हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। फल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से फाउंडेशन ने सामाजिक सरोकार और जरूरतमंदों की सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में फाउंडेशन अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत, संरक्षक भुवन चंद्र पांडे, नवीन चंद्र भट्ट, सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष बसंत पुनेठा, उपाध्यक्ष हंसा जोशी, सूरज भारद्वाज, उप सचिव कल्पना चंद, सदस्य भागीरथी पंत, पद्मिनी दयाल, बबीता पुनेठा, नीतू सिंह, प्रीतम सिंह, महेश पाठक एवं गीता सती सहित सरकारी अस्पताल के चिकित्सक, नर्स एवं प्रशासनिक स्टाफ मौजूद रहा।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें