शहर में चोरों के हौसले बुलंद, लगातार हो रही से चोरियों से स्थानीय : लोगों में दहशत, पुलिस बनी मूर्कदर्शक
टनकपुर: शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं। कि उन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं है। यहां टनकपुर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में आए दिन चोरी के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। लेकिन पुलिस है कि सिर्फ तहरीर और रूटीन जांच तक सीमित है। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने विष्णुपुरी कॉलोनी सहित कई घरों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत मनिहारगोठ में एक सप्ताह पूर्व ऑटो रिक्शा से चुराई गई बैटरियों का पुलिस अभी तक पर्दाफाश भी नहीं कर पाई थी
कि अज्ञात चोरों ने क्षेत्र में मोबाइल चोरी कर पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया है। मुख्य बाजार नगर क्षेत्र में स्थित फुटवियर के प्रतिष्ठान से
चोरों ने बेड में रखे तीनों मोबाइल चोरी कर लिए जिसकी सीसी फुटेज कैमरे में कैद हो गयी है। बताया गया कि रविवार की सुबह 3 बजे के करीब अज्ञात चोरो ने मुख्य बाजार स्थित प्रतिष्ठान में अंदर जाकर तीन मोबाइल चोरी कर लिये। दुकान स्वामी कलीमुद्दीन ने बताया कि फुटपाथ में दुकान लगाकर रात को पन्नी से बंद कर देते हैं। उसी के पास में ही एक कमरा है, देर रात अज्ञात चोरों ने बंद दुकान में घुसकर कमरे के समीप बेड पर रखे 3 मोबाइल फोन को लेकर फरार हो गये। दुकानदार ने सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दी है। इसके अलावा भी ग्राम बिचई में भी अज्ञात चोरों ने घरो को निशाना बनाकर घर के आंगन में रखा सामान पार कर लेने की भी सूचना मिल रही है। फिलहाल चोरी के मामले में नतीजा यह है कि चोर खुलेआम बेखौफ घूम रहे हैं। लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक किसी भी चोरी का पर्दाफाश नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस कार्रवाई ही नहीं करेगी तो चोरियों पर अंकुश कैसे लगेगा? लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पुलिस की गश्त और चौकसी सिर्फ कागजों तक ही सीमित क्यों है। अब देखना यह है कि पुलिस इस ताजा चोरी को भी पुराने मामलों की तरह ठंडे बस्ते में डालती है या फिर सचमुच अपराधियों पर शिकंजा कसती है। इधर कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा मौखिक सूचना दर्ज कराई गई है। इस आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
Tags :