सड़क पर खनन सामग्री एकत्रित करने से लोगों को हो रही परेशानी, क्षेत्र : के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की करी मांग
टनकपुर/ आमबाग में कार्की फार्म स्थित वार्ड नंबर 10 गली नंबर 4 में भवन निर्माण कर रहे एक मकान मालिक ने सड़क पर ही खनन सामग्री का भंडार कर लिया है। सड़क पर खनन सामग्री भंडार किए जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियम अनुसार आवागमन वाली सड़क के किनारे अगर कोई निर्माण सामग्री एकत्रित करता है तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई का भी प्रावधान है। 
प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार को वार्ड वासियो ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि स्थानीय निवासी ललित मोहन जोशी ने अवैध तरीके से घरों के आगे सड़क पर रेता बजरी ईट डालकर पूरा रास्ता बंद कर दिया है। सड़क पर खनन सामग्री पड़ी होने से वार्ड वासियों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड सभासद शैलेंद्र सिंह, नवल किशोर तिवारी सहित अन्य लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर उपरोक्त व्यक्ति पर कार्रवाई करते हुए निर्माण सामग्री हटाए जाने की मांग की है। ज्ञापन ने बताया गया कि सड़क पर निर्माण मटेरियल रखने से सड़क से आवाजाही बंद हो गई है। खासकर बारिश में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जानकारों ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में किसी भी स्थान पर गैरकानूनी ढंग से निर्माण सामग्री जमा कर सड़क बाधित करना नियमों के खिलाफ है। पूर्व में कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है। कार्रवाई के प्रावधानों की बात करें तो नगर पालिका सड़क पर रखे निर्माण सामग्री को जप्त कर सकती है। सड़क पर अस्थाई दखल करने वाले व्यक्ति से वसूली भी कर सकती है। सड़क पर निर्माण सामग्री होने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना भी किया जा सकता है।
Tags :