Sun 19 Jul 2026

ब्रेकिंग

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

प्रवेश करेगा राधा शरणम् सेवा समिति का आयोजन

बने 'बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ'

एनसीसी कैडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सुचना

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में चला स्वच्छता अभियान, : किया वृक्षारोपण,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Abid Hussain

Sat, Jun 6, 2026

टनकपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नेहरू पार्क में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के  सचिव के निर्देशानुसार विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएलवी एवं नगरपालिका टीम द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे पार्क परिसर की सफाई की गई। कूड़ा एकत्र कर उसे कूड़ा वाहन में डाला गया तथा लोगों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने और प्रदूषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष विपिन वर्मा, अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल, वरिष्ठ सहायक विनोद बिष्ट तथा पीएलवी सदस्यों ने संयुक्त रूप से आंवला का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की अपील की गई।

कार्यक्रम में पर्यावरण मित्र टीम का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर पीएलवी विजेंद्र अग्रवाल, शमशाद बानो, सोनी सिंह, राधिका अधिकारी, रीता कनोजिया, प्रियंका पंचोली, नवनियुक्त पीएलवी सुनील कुमार, अनिल कुमार तथा प्रो बोनो पीएलवी इजहार अली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण का संकल्प लिया।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें