Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

6 साल बाद भी नहीं सुलझा भूमि विवाद, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता जमीला : न्याय की लगाई गुहार

Abid Hussain

Fri, Apr 3, 2026

प्रशासन की मौजूदगी में हुआ था समझौता, फिर भड़का विवाद – पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

टनकपुर / क्षेत्र में दो पक्षों के बीच चल रहा भूमि विवाद पिछले 6 वर्षों से अनसुलझी पहेली बना हुआ है। लंबे समय बीत जाने के बावजूद मामले का स्थायी समाधान नहीं निकल पाने से पीड़ित पक्ष लगातार परेशान है और न्याय की आस में दर-दर भटकने को मजबूर है।

गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता शैहरम ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में इस भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उस दौरान तहसील प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया था।

हालांकि, कुछ समय बाद यह विवाद फिर से उभर आया, जिससे स्थिति एक बार फिर तनावपूर्ण हो गई है। इस पूरे प्रकरण में पीड़ित महिला जमीला काफी परेशान हैं और लगातार न्याय की गुहार लगा रही हैं।

पीड़िता जमीला का कहना है कि लंबे समय से मामला लंबित होने के कारण उन्हें मानसिक और सामाजिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मामले की निष्पक्ष जांच कर स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

स्थानीय लोगों का भी मानना है कि इस तरह के लंबे समय से लंबित विवाद न केवल संबंधित पक्षों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं, बल्कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पर भी असर डालते हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक ठोस कार्रवाई कर पीड़िता को राहत दिला पाता है।

Tags :

कलयुग

जरूरी खबरें