नववर्ष पर नशे के सौदागरों पर पुलिस का करारा प्रहार थाना रीठा साहिब : पुलिस ने टैक्सी वाहन से शराब तस्करी का किया भंडाफोड़
Abid Hussain
Fri, Jan 2, 2026
चम्पावत / नववर्ष की आड़ में नशे का ज़हर फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति के स्पष्ट निर्देशों तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के कड़े पर्यवेक्षण में जनपद भर में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रीठा साहिब पुलिस ने शराब तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को रंगेहाथों दबोच लिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष रीठा साहिब के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की जा रही गहन वाहन चेकिंग के दौरान गुरुवार को पुराना थाना बैरियर के पास टैक्सी वाहन बोलेरो संख्या UK 05 TA 2105 को रोका गया। जांच में वाहन चालक भगवान सिंह पुत्र गुमान सिंह, निवासी मंगल लेख, थाना पाटी, जिला चम्पावत (उम्र 24 वर्ष) के कब्जे से 28 पाउच व 01 बोतल, कुल लगभग 10 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभियुक्त द्वारा टैक्सी वाहन का दुरुपयोग कर अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था, जो न केवल कानून का खुला उल्लंघन है बल्कि समाज को नशे की गर्त में धकेलने का घिनौना प्रयास भी है। इस गंभीर अपराध को देखते हुए अभियुक्त को धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त टैक्सी वाहन को तत्काल सीज किया गया तथा विधिक कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत कराया गया।
पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि नशे का धंधा करने वालों के लिए जनपद चम्पावत में कोई जगह नहीं है। कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस टीम:उ0नि0 तेज कुमार — प्रभारी थानाध्यक्ष, रीठा साहिब, हे0का0 बालवीर सिंह, का0 संदीप बोहरा आदि शामिल रहे
चम्पावत पुलिस का स्पष्ट संदेश — नशा, तस्करी और अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Tags :