Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

बनबसा से लापता युवक का अब तक नहीं लगा सुराग, ऑपरेशन स्माइल के तहत : पुलिस ने तेज की खोज

Abid Hussain

Tue, Feb 24, 2026

टनकपुर/ पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल-2026 के तहत जनपद चम्पावत पुलिस ने कोतवाली बनबसा क्षेत्र से गुमशुदा युवक की तलाश तेज कर दी है। इस संबंध में कोतवाली बनबसा में FIR संख्या 90/2024, धारा 365 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार अनिल चन्द्र (38 वर्ष) पुत्र हरीश चन्द्र, निवासी चन्दनी, बनबसा, जनपद चम्पावत, दिनांक 11 अगस्त 2024 से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

जनपद की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) द्वारा गुमशुदा की फोटो और विवरण का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को गुमशुदा के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

सूचना देने के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है—

मो.: 9458108715, 8938996923

पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Tags :

चंपावत पुलिस की कार्रवाई

जरूरी खबरें