Tue 25 Aug 2026

ब्रेकिंग

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

सुचना

“डीएम की एक पहल, संवर गया छात्र का भविष्य: जनता मिलन में वर्षों की : समस्या एक दिन में हल

Abid Hussain

Tue, Dec 23, 2025

प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल बने डीएम मनीष कुमार, जनता मिलन से मिली आमजन को बड़ी राहत

चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार की संवेदनशील कार्यशैली और त्वरित निर्णय क्षमता एक बार फिर जनता के सामने उदाहरण बनकर उभरी है। वर्षों से लंबित मामलों के समाधान का प्रभावी मंच बन चुके जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम की पहल से एक छात्र की बड़ी समस्या का समाधान महज एक दिन में हो गया।

सोमवार को आयोजित जनता मिलन में चम्पावत निवासी छात्र अभिषेक ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी वर्षों पुरानी समस्या रखी। वर्ष 2022 से लंबित बी.एस.सी. द्वितीय सेमेस्टर की मार्कशीट के कारण अभिषेक का भविष्य अधर में लटका हुआ था। स्नातकोत्तर और बी.एड. जैसे महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वह वंचित हो रहा था, जबकि विश्वविद्यालय, महाविद्यालय और सीएम पोर्टल तक कई प्रयासों के बावजूद उसे निराशा ही हाथ लगी थी।

मामले की गंभीरता को समझते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बिना किसी देरी के सोबन सिंह जीना महाविद्यालय के प्राचार्य को तत्काल निर्देश जारी किए। डीएम के स्पष्ट, सख्त और संवेदनशील निर्देशों का असर यह रहा कि वर्षों से अटका मामला महज एक दिन में सुलझ गया और अभिषेक को उसकी लंबित मार्कशीट प्राप्त हो गई।

इस त्वरित समाधान से न केवल छात्र का भविष्य सुरक्षित हुआ, बल्कि जनता मिलन कार्यक्रम की सार्थकता और जिला प्रशासन की जवाबदेही भी साफ तौर पर सामने आई। अभिषेक ने जिलाधिकारी मनीष कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता मिलन आम नागरिकों के लिए उम्मीद, भरोसे और न्याय का मंच बन चुका है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार की यह कार्यशैली यह साबित करती है कि यदि प्रशासन संवेदनशील हो और इच्छाशक्ति के साथ काम करे, तो वर्षों पुरानी समस्याएं भी चंद घंटों में हल हो सकती हैं। जनता के प्रति यही समर्पण चम्पावत प्रशासन को एक नई पहचान दे रहा है।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें