Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

पिथौरागढ़ की नन्ही परी को न्याय दिलाने के लिए टनकपुर बनबसा में उमडा : जन सैलाब, आरोपी को कड़ी कार्रवाई दिए जाने की करी मागं

Abid Hussain

Sat, Sep 20, 2025

टनकपुर/ बनबसा/ पिथौरागढ़ की मासूम नन्ही परी कशिश और उसके परिवार को न्याय दिलाए जाने को लेकर तमाम सामाजिक संगठनो एवं नागरिको द्वारा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जबरदस्त तरीके से आक्रोश जताते हुए न्याय दिलाये जाने की मांग पुरजोर की जा रही है। शनिवार को टनकपुर में समाजसेवी नेता दीप पाठक के आह्वान पर,आमबाग़ ग्राम प्रधान ललिता खत्री तथा मोहनपुर ग्राम सभा प्रधान राधिका चंद के नेतृत्व मे क्षेत्र की महिलाओं व स्थानीय नागरिकों ने नन्ही परी कशिश और उसके परिवार को न्याय दिलाए जाने को लेकर आक्रोश रैली निकाली। आक्रोश रैली ग्राम आमबाग से मुख्य बाजार होते हुए तहसील परिसर तक नन्ही परी को न्याय दिलाए जाने हेतु निकाली गयी, जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय की कड़े शब्दों मेँ निंदा की,वहीं सरकार से मामले में कठोर कदम उठाते हुए पुनर्विचार याचिका दायर कर कोर्ट में ठोस पैरवी किए जाने और दोषी को तत्काल फांसी दिलाये जाने की मांग की,

साथ ही माँग की गयी की नन्ही परी के मामले मे जिस भी अधिकारी कर्मचारी ने अपने काम मे लापरवाही की है उसके खिलाफ भी सख्त से सख्त कदम सरकार उठाये,जिससे परिवार को एवं नन्ही परी को न्याय मिल सके और ऐसे दरिंदो द्वारा किए जा रहे घिनौनी कार्यों की पुनरावृत्ति न हो सके, महिलाओ द्वारा कहा कि एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और दूसरी तरफ इस तरह से भारत की न्यायपालिका दोषियों को बरी कर रहीं हैं जबकि निचली अदालत व उच्च न्यायालय से अभियुक्त को सजा दे दी गयी थी। निकाली गई आक्रोश रैली के दौरान पुष्कर चंद,दिनेश चंद दीनू दा ,हरीश राजा,उर्मिला चंद,मनोज तिवारी,अरुण,मुनीश,भुवन कालोनी,कंचन ग्रामप्रधान नायक गोठ,आकाश चंद,योगेश चन्द,ऋतिक,राहुल चंद,विनोद,अमित चंद ,हरीश, भावना,रेखा,सावित्री,तनुज पंचोली,निर्मला जोशी बीडीसी मेंबर,बबिता, ऊषा,सुनील बाल्मीकि,अखिल चंद आदि सैकड़ों समाज के संवेदनशील युवा, मातृ शक्ति एवं वरिष्ठजन शामिल रहे।

बनबसा। लाडली हत्याकांड के आरोपी के सुप्रीम कोर्ट से बरी होने से नाराज लोगों ने  नन्ही परी को न्याय दिलाने और दोषियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दिलाने की मांग को लेकर टनकपुर  बनबसा की सड़कों पर भारी जनसैलाब उमड़ा। यहां मातृशक्ति, युवा शक्ति और बुजुर्गों ने कैंडल मार्च में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता ललित कालोनी ने सैकड़ों की संख्या में आये जन समूह को संबोधित किया। कैंडल मार्च की शुरुआत पाटनी तिराहे से  मेन मार्केट होते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने से वापस पाटनी तिराहे तक निकला। इस दौरान हाथों में जलती मोमबत्तियाँ और न्याय की गूंजती आवाज़ों ने पूरे माहौल को भावुक और संकल्पित बना दिया। लोगों का उमडा जन सैलाब लाडली को न्याय देने की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे

लोगों ने नन्ही परी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ऐसी अमानवीय घटनाओं के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होकर खड़ा होना होगा। दोषियों को जल्द से जल्द फाँसी जैसी कड़ी सज़ा देने की मांग ज़ोरों से उठी। कार्यक्रम संयोजक मनोज कश्यप ने जानकारी दी की कार्यक्रम गैर राजनीतिक और न्याय व्यवस्था के खिलाफ था। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बनबसा की जनता ने कशिश को न्याय दिलाने के लिए एक साथ सड़कों पर उतरे। कैंडल मार्च के समापन पर बनबसा थानाध्यक्ष (SO) द्वारा राष्ट्रपति महोदय, भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।कार्यक्रम में केसर सिंह खोलिया, हेम जोशी, ललित कुंवर,  विक्रम बोरा, पीयूष थपलियाल, सावन चंद, शेखर जोशी, दीवान सिंह मेहता, राहुल कश्यप, सरोज चंद, प्रेम ज्याला, महेश चंद, राजू घोटा, प्रमिला ज्याला, शिव चंद, पवन मेहता, चिराग बिष्ट, अर्पित सोलंकी आदि लोग थे।

Tags :

जरूरी खबरें