Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

टनकपुर: अवैध शराब तस्करी पर कड़ा प्रहार: आरोपी को जेल और जुर्माने : की सजा

Abid Hussain

Thu, Apr 2, 2026

टनकपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने अवैध शराब के कारोबार पर सख्त रुख अपनाते हुए एक आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट के इस फैसले को क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

मामले के अनुसार, शारदा घाट क्षेत्र निवासी आरोपी को पुलिस ने गश्त के दौरान संदेह के आधार पर पकड़ा था। तलाशी में उसके पास से 40 पव्वे देशी शराब बरामद हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने खुद शराब को अवैध बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच पूरी होने के बाद मामला न्यायालय में पेश किया गया, जहां अभियोजन पक्ष ने ठोस साक्ष्य और गवाहों के आधार पर अपना पक्ष मजबूती से रखा।

 ■■ कोर्ट का सख्त फैसला

सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी को एक माह का साधारण कारावास और 6,000 रुपये का अर्थदंड सुनाया। साथ ही जुर्माना न भरने की स्थिति में 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतने का आदेश दिया गया।

 ■■ पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे

बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही शराब तस्करी के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि भी उजागर होती है।

 ■■सख्त संदेश

इस फैसले के बाद साफ संदेश गया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ प्रशासन और न्यायालय अब किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें