Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

टनकपुर पालिका बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले

बनाया नया कीर्तिमान

देरी बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे हों सभी काम

पूर्णागिरि धाम मार्ग होगा रोशन

सुचना

सावन के प्रथम सोमवार से गूंजेगी माँ शारदा की महाआरती, 12वें वर्ष में : प्रवेश करेगा राधा शरणम् सेवा समिति का आयोजन

Abid Hussain

Sat, Jul 18, 2026

बनबसा। श्री राधा शरणम् सेवा समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष सावन माह में आयोजित होने वाली भव्य माँ शारदा महाआरती का शुभारंभ इस वर्ष सावन के प्रथम सोमवार, 20 जुलाई से होगा। धार्मिक आस्था, सामाजिक जागरूकता और राधा नाम के प्रचार-प्रसार को समर्पित यह आयोजन इस वर्ष अपने 12वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

समिति द्वारा प्रतिवर्ष माँ शारदा घाट पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाकर श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण तैयार किया जाता है। इसके बाद प्रतिदिन भव्य माँ शारदा आरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर माँ शारदा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

समिति प्रमुख कपिल भार्गव ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य राधा नाम के प्रचार-प्रसार के माध्यम से विशेष रूप से युवा पीढ़ी को आध्यात्मिकता से जोड़ना तथा उन्हें नशा और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। उनका कहना है कि यदि समाज का युवा स्वस्थ शरीर और सकारात्मक विचारों वाला होगा तो समाज निश्चित रूप से हर क्षेत्र में प्रगति करेगा।

उन्होंने बताया कि माँ शारदा आरती केवल बनबसा तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होने पहुंचते हैं। लोग पूरे वर्ष इस आध्यात्मिक आयोजन का इंतजार करते हैं और सावन माह में माँ शारदा घाट पर भक्तिमय वातावरण देखने को मिलता है।

कपिल भार्गव ने बताया कि समिति वर्षभर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से राधा नाम का प्रचार-प्रसार करती है। इसके अंतर्गत विभिन्न शहरों में राधा नाम संकीर्तन, जेलों, नशा मुक्ति केंद्रों और अनाथालयों में जाकर भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा प्रत्येक वर्ष लगातार 40 दिनों तक 40 घरों में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन भी समिति की प्रमुख गतिविधियों में शामिल है।

समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में माँ शारदा महाआरती में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने तथा राधा नाम के इस आध्यात्मिक अभियान से जुड़ने की अपील की है।सावन के प्रथम सोमवार से गूंजेगी माँ शारदा की

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें