: राधे हरि रा.इ का. के छात्र ओम भंडारी ने एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप मे कांस्य पदक जीत कर देश का बढ़ाया मान, मिल रही बधाइयां
रिपोर्ट /आबिद सिद्दीकी
टनकपुर/ ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राधे हरि रा०इ०का० टनकपुर मे अध्यनरत कक्षा 10 वीं के छात्र ओम भंडारी ने एशियन जूनियर स्कूल बाक्सिंग चेम्पियनशिप में ब्राउज़ मेडल जीत कर जनपद चंपावत सहित देश का गौरव बढ़ाया है।

छात्र की इस उपलब्धि पर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत ने ब्राउज मेडल जीतने वाले ओम भंडारी को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया है। साथ ही उन्होंने युवा पीढ़ी के लिए सफलता का मंत्र भी दिया उन्होंने कहा कि कुछ नया और अलग करने का जज्बा हो तो उम्र मायने नहीं रखती बल्कि लगन और कुछ अलग करने का जज्बा होना जरुरी है लेकिन इसके लिए जोश, हिम्मत और सर्वोच्च विचार मन में विकसित करने पड़ेंगे। अगर सफल होना है तो निरंतर बड़ा और बेहतर सोचना होगा तथा खुद को साबित करने के लिए इमानदारी से कोशिश करनी होगी। आज की युवा पीढ़ी के लिए यही सफलता का सूत्र है-

■ तू रख हौसला वो मंजर भी आएगा।
■प्यासे के पास समन्दर भी आएगा।।
■थक हारकर न रुकना ऐ मंजिल के मुसाफिर।
■मंजिल भी मिलेगी मिलने का मजा भी आएगा।।
विद्यालय के खेल शिक्षक ललित मोहन भट्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि ओम भंडारी का चयन एशियन जूनियर स्कूल बाक्सिंग चेम्पियनशिप के लिए हुआ था। आयोजित चैम्पियनशिप दुबई के अब्बू धाबी में बीती 27अगस्त से 10 सितंबर 2024 तक आयोजित हुई, छात्र तीन माह पूर्व से इंडिया कैम्प बेंगलुरु में कोचिंग लेने के साथ-साथ गत तीन वर्षों से बॉक्सिंग कोच ललित कुंवर के मार्गदर्शन में अभ्यासरत है, चम्पावत जिला के लिए इस तरह की उपलब्धि प्राप्त कर गौरवांन्वित करने वाला यह पहला छात्र है। ओम भंडारी के द्वारा कांस्य पदक जीतने की खबर मिलने पर विद्यालय के छात्रों में उत्सुकता व जोश है,सभी छात्र एक दुसरे को बधाई देते देखे जा रहें हैं, छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रुप सिंह राजपूत,मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, जाने- माने उद्योगपति, राज भट्ट जी, छात्र की मां दमयंती गुरुरानी, पूर्व चेयरमैन हर्षवर्धन सिंह रावत,स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, ललित कुंवर,शिक्षक संघ अध्यक्ष विनोद गहतोड़ी, विद्यालय के शिक्षक प्रेम सागर, शंशाक मिश्र, हरीश पाठक, राजेश पाण्डेय, भुवन शंकर पाण्डेय, कैप्टन एल डी तिवारी, चन्द्रशेखर उपाध्यक्ष, प्रमोद जोशी, निर्मला मौर्य, मीना सिंह,सूरज पाण्डेय,आदि ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी।
Tags :